बालोद (वीएनएस)। जिला दंडाधिकारी महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5, 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली, उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली राजहरा, थाना राजहरा, जिला बालोद और युवराज तम्बोली पिता अशोक तम्बोली उम्र 27 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा, थाना व तहसील गुण्डरदेही, जिला बालोद को आगामी एक वर्ष के लिए जिला बालोद, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगाव, कांकेर जिलों की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) आदेश पारित किया है।