बालोद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क झीका से परना-घीना में वर्षा ऋतु पूर्व डामरीकरण कार्य कराया गया है। छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कायर्पालन अभियंता ने बताया कि कुछ जगह में सोल्डर का निर्माण नहीं कराए जाने से व सोल्डर कट जाने से संबंधित ठेकेदार को कायर्पालन अभियंता की ओर से नोटिस जारी कर विभागीय अभियंताओं की उपस्थिति में शीघ्र ही सुधार कर सोल्डर निर्माण के लिए निर्देशित किया गया है तथा भुगतान रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा त्वरित कायर्वाही करते हुए सोल्डर निर्माण व सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।