जिला स्तरीय दल व नियंत्रण कक्ष स्थापित

Posted On:- 2022-06-22



बालोद (वीएनएस)। खरीफ व रबी वर्ष 2022-23 में कृषि आदान सामग्री यथा बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर, कृषि यंत्र इत्यादि के भंडारण, वितरण, गुण नियंत्रण व कीटव्याधि नियंत्रण के लिए समय-समय पर क्षेत्र निरीक्षण कर सलाह के लिए जिला स्तरीय दल एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए अधिकारियों कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष का संचालन किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 05.30 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यालयीन दूरभाष नम्बर 07749-296021 में संपर्क कर सकते हैं।