कलेक्टर कटारा ने अपने पिता के साथ लगवाया बूस्टर डोज

Posted On:- 2022-06-22



जिले के नागरिकों को कोरोना संक्रमण को रोकने निर्धारित तिथि पर समस्त डोज लगवाने की अपील की

बीजापुर (वीएनएस)। कोरोना का संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है अभी संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण एक कारगर उपाय है। सभी टीकाकरण के समस्त डोज समय पर अवश्य लगवाएं स्वयं को और परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाएं व जिम्मेदार नागरिक बने उक्त संदेश कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने अपना बूस्टर डोज लगवाने के बाद दिया। कलेक्टर कटारा ने अपने पिता को भी कोरोना का टीका लगवाने बीजापुर जनपद स्कूल लेकर गए जहां कलेक्टर कटारा के पिताजी एनएल कटारा को टीका लगाया टीका लगने के बाद प्रोटोकाल के अनुसार 30 मिनट तक विशेष निगरानी कक्ष में रखा गया। इस दौरान कलेक्टर कटारा ने टीकाकरण केन्द्र का अवलोकन कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की समझाईश दी। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. भारती, बीएमओ डॉ. राजेन्द्र राय सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी।