राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के मानव तस्करी रोकथाम व पीड़ितों के पूनर्वास विषयों पर की चर्चा

Posted On:- 2022-06-22



जशपुरनगर (वीएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूनर्वास से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूनर्वास विषय पर जिला जशपुर में एक दिवसीय कायर्शाला आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के जिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान के अधिकारी, मानव तस्करी रोकथाम पर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तथा जिले के पुलिस विभाग के अधिकारी कायर्शाला में उपस्थित थे। इस कायर्शाला में आधुनिकीकरण, आर्थिक विकास, पलायन व अन्य नवीन परिदृश्य में मानव तस्करी विशेषकर महिलाओं के मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूनर्वास विषय पर परिचर्चा की गयी तथा एक राष्ट्रीय नीति तैयार करने पर विचार किया गया। मौजूदा कानून तथा नए लागू हुए कानून के क्रियान्वयन व प्रभाव तथा आवश्यक संशोधन पर भी परिचर्चा की गयी। प्रत्येक जिले में मानव व्यापार की रोकथाम केलिए निर्मित सेल की जानकारी दी गयी। साथ ही राज्य में विभिन्न शिविर के आयोजन के माध्यम से मानव तस्करी की रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूनर्वास केलिए प्रचार-प्रसार व अन्य प्रयासो से अवगत कराया गया है। यदि कोई पीड़ित हैं तो वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप कॉल सेंटर नम्बर 9098382225 पर संपर्क कर या संबंधित जिले के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।