जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने विगत दिवस अपने कार्यालय कक्ष में मनोरा विकासखंड के ग्राम सराईटोली निवासी दिव्यांग छात्र सुबोध कुमार तिग्गा को क्षितिज अपार सहायता योजना के तहत 6 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। कलेक्टर ने छात्र को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं दी। छात्र सुबोध ने भी सहयोग राशि के लिए जिला प्रसाशन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि दिव्यांग छात्र सुबोध रायपुर में डी.एड.की पढ़ाई कर रहा है। जिसे समाज कल्याण विभाग के तरफ से पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सहायता राशि प्रदान की गई है।