स्टाइलिफ्ट का किया गया लोकार्पण

Posted On:- 2022-06-22



खरसिया(वीएनएस)। नगर पालिका परिषद द्वारा सरकार की संवेदनशील योजना श्रद्धांजलि राशि वार्ड नंबर 3 के हितग्राही को प्रदान की गई तथा 4 परिवार सहायता का वितरण किया गया। जिससे वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 9 के हितग्राही लाभान्वित हुए। गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले परिवार से अगर कोई कमाऊ व्यक्ति 60 साल की उम्र से पहले दिवंगत हो जाता है तो उसे सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत 20000 रुपए परिवार सहायता राशि के रूप में प्रदान किए जाते हैं। पश्चात जो स्काई लिफ्ट शासन द्वारा नगरपालिका को मुहैया कराई गई है, परिषद के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों एवं एल्डरमैन ने उसका निरीक्षण कर उसे जनता के लिए लोकार्पण किया।