महासमुंद (वीएनएस)। खल्लारी थाना क्षेत्र में बागबाहरा रोड पर दिन दहाड़े लूट की वारदात हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के एक घड़ी कारोबारी के सेल्समेन और ड्राइवर को बंधक बनाकर नोटों से भरा बैग लुटेरे लेकर फरार हो गए। इस बैग में 9 लाख रुपए रखे थे. बताया जा रहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए करीब 5 से 6 बदमाश कार में सवार होकर आए थे।
रुपए से भरा बैग छिनने के बाद बदमाशों ने सेल्समेन और ड्राइवर को जंगल में पेड़ से बांधकर फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करक रही है।