अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में बंदियों की उपचार की व्यवस्था को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिला चिकित्सालय के अस्पताल अधीक्षक को केंद्रीय जेल अबिकपुर में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक की ओर से दो सप्ताह के लिए दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार 22 जून से 28 जून 2022 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सा अधिकारी डॉ ऐश्वर्य कुमार प्रकाश व डॉ शिखा चौबे तथा 29 जून से 5 जुलाई 2022 तक चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्ञान कुमार व डॉ आकांक्षा विश्वकर्मा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में ड्यूटी करेंगे।