बेमेतरा (वीएनएस)। राज्य शासन के योजनांतर्गत प्रभारी सचिव व कलेक्टर के मार्गदर्शन में नगर पंचायत नवागढ़ में बुधवार को शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमण, व्यवस्थापन, रियायती व गैर रियायती पट्टों को भूमि हक प्रदान किये जाने केलिए राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज नवागढ़ का दौरा कर शिविर का मुआयना किया। शिविर में नगर पालिका प्रशासन, राजस्व विभाग के अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।
शिविर के संबंध में नगर पालिका की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर में फ्री होल्ड केलिए 15 आवेदन प्राप्त, राजीव गांधी आश्रय योजना पट्टा के लिए कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण/स्थल निरीक्षण बाद आबंटन व्यवस्थापन के संबंध में नियमानुसार कायर्वाही की जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी, तहसीलदार नवागढ़ के.आर. वासनिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डीएल बर्मन, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर, ऐल्डरमेन रुप प्रकाश यादव व अमित कुमार जैन राजस्व निरीक्षक सहित संबंधित क्षेत्र के पटवारीगण उपस्थित थे।