पहुंच विहीन ग्राम लोहा हाइजीन किट का वितरण

Posted On:- 2022-06-22



स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। रेडक्रॉस जिला शाखा दंतेवाड़ा के चेयरमैन कलेक्टर के निर्देश पर जिला शाखा रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से जिले के विकासखंड कुआकोंडा अन्तर्गत ग्राम लोहा गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंच कर हाइजीन किट का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बदलते मौसम में विशेषकर सफाई को लेकर स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया। गौरतलब है कि रेड क्रॉस के द्वारा लगातार विभिन्न गांव में लोगों तक पहुंच कर सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर रेडक्रॉस जिला संघटक अंकित सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, डॉक्टर गीतू हरित, डब्लू एच ओ सलाहकार कुमार गौरव मौजदू रहे।