मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित

Posted On:- 2022-06-22



राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तारन प्रकाश सिन्हा ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए संबंधित क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों व कार्यालयों में मतदान के लिए 28 जून 2022 को सामान्य अवकाश घोषित किया है। जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जहां निर्वाचन संपन्न कराया जाना है, उन ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए शासकीय संस्थाओं और कार्यालयों में 28 जून 2022 को सामान्य अवकाश रहेगा।