90 विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह 27 को

Posted On:- 2022-06-23



रायपुर (वीएनएस)। केंद्र सरकार के द्वारा सेना के भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 27 जून को 90 विधानसभा क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करेगी और केंद्र सरकार से इस योजना को तत्काल युवाओं के हित में वापस लेने की मांग करेगी।