वाशिंगटन (वीएनएस)। अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने देश में ईंधन की बढती कीमतों को देखते हुए संसद से पेट्रोल और डीजल पर केन्द्रीय कर तीन महीने के लिए स्थगित करने को कहा है। अमरीका में इस समय ईंधन की कीमतें औसतम पांच डॉलर प्रति गैलन पर चल रही हैं। करों में कटौती के बाद लोगों को ईंधन मूल्यों में करीब तीन दशमलव छह प्रतिशत की बचत होगी। अमरीका में इस समय पेट्रोल पर 18 सेंट प्रति गैलन और डीजल पर 24 सेंट प्रति गैलन केन्द्रीय कर लिया जाता है।