शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम में 29 जून को कैंप

Posted On:- 2022-06-23



    दन्तेवाड़ा(वीएनएस)। संजीव ऑटो प्राइवेट लिमिटेड औरंगाबाद द्वारा 29 जून को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गीदम में कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई. डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.ए., बी.एस.सी. बी. कॉम उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं। सभी महाविद्यालय, कॉलेज, स्कूल के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकते है।