जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मनाया गया विश्व योग दिवस

Posted On:- 2022-06-23



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में प्रातः 07.00 बजे से लेकर 07.45 बजे योग अभ्यास कर विश्व योग दिवस मनाया गया । जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी ने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहता है । इस बार का आठवां योग दिवस की थीम है मानवता के लिए योग । श्री मुरली चन्द्रवंशी, प्रस्तुतकार जिला न्यायालय दंतेवाड़ा द्वारा योग स्टेप का अभ्यास करवाया गया, जिसमें सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित थे ।