श्रम विभाग ने महिला प्रक्षिणार्थियों को दी श्रम कार्ड की जानकारी

Posted On:- 2022-06-23



कोरबा (वीएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 23 जून को श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश आदिले ने महिला सिलाई एवं कम्प्यूटर अकाउंटिग की 66 महिला प्रक्षिणार्थियों को श्रम विभाग और श्रम कार्ड तथा उससे मिलने वाले लाभ के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान की। इसका प्रशिक्षणार्थीं भविष्य में अधिक से अधिक लाभ ले सकते है। इस अवसर पर आरसेटी डायरेक्टर अरविंद विश्वास, फेकल्टी गौतम जांगडें तथा अहमद खान पी.एल.बी जिला विधिक सेवा से उपस्थित थे।

सर्वप्रथम प्रक्षिणार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। फिर प्रशिक्षणार्थियों ने अपना परिचय दिया। असिस्टेंट कमिश्नर राजेश आदिले ने श्रम कार्ड बनाने के लगने वाले आवश्यक दस्तावेज एवं आँन लाईन फार्म कैसे भरते है इसकी जानकारी दी एवं उससे मिलने वाले लाभ से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत् कराया एवं श्रम कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना एवं कार्यक्रम का समापन हुआ ।