जनपद पंचायत क्षेत्र महासमुंद व पिथौरा मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त

Posted On:- 2022-06-23



महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) निलेशकुमार क्षीरसागर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 माह जून 2022 के लिए मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य के सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने केलिए महासमुंद और पिथौरा जनपद पंचायत मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर आॅफिसर नियुक्त किए गए है। मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद निखत सुल्ताना मतदान केन्द्र 83- प्राथमिक शाला भवन शेर और मतदान केन्द्र 84- अतिरिक्त कक्ष प्राथमिक शाला भवन शेर के लिए होंगी। आरक्षित मतदान सेक्टर आॅफिसर उप अभियंता जनपद पंचायत महासमुंद के.पी. अहिरवार होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत पिथौरा के मतदान केन्द्र 17- प्राथमिक शाला भवन चारभांठा, मतदान केन्द्र 18 - पूर्व माध्यमिक शाला भवन चारभांठा, मतदान केन्द्र 146- प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक 1 बड़ेटेमरी, मतदान केन्द्र 147- प्राथमिक शाल भवन कक्ष क्रमांक 2 बड़ेटेमरी के लिए मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा सनत महादेवा होंगे। आरक्षित के रूप में उप अभियंता जनपद पंचायत पिथौरा जे.एस. पैकरा होंगे। इन पंचायत क्षेत्रों में उप निर्वाचन 2022 28 जून 2022 को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी।