ग्राम पंचायत भैंसा के सरपंच पद का चुनाव स्थगित

Posted On:- 2022-06-23



  बलौदाबाजार(वीएनएस)। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में याचिका दायर किए जाने के फलस्वरूप 16 जून को जारी आदेश के अनुसार सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भैंसा के सरपंच पद के निर्वाचन स्थगित कर दियागया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग आफिसर जनपद पंचायत सिमगा को आदेश जारी किया है।