पीठासीन अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-06-23



महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर व विहित प्राधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए सम्मिलन के अध्यक्षता करने के लिए संयुक्त कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद भागवत जायसवाल को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन 4 जुलाई 2022 सुबह 11:00 बजे कार्यालय नगर पालिका परिषद महासमुंद के सभाकक्ष में होगा। पीठासीन अधिकारी इस सम्मिलन की अध्यक्षता करते हुए विधि सम्मत कायर्वाही सम्पन्न करेंगे।