समूह की महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों से जोड़े : कलेक्टर

Posted On:- 2022-06-23



नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम रेमावण्ड में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चारागाह में लगाये गये चारागाह-बाड़ी, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान में कार्यरत समूह की महिलाओं से बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश ध्रुव, मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत घनश्याम जांगड़े उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने उन्हें अन्य आयमूलक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां गौठानों में संचालित की जाये, जिससे गौठानों से जुड़े समूहों को अधिक से अधिक लाभ हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके। इसके लिए उन्होंने गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए आयमूलक गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिये।