जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर जिले में निर्माण विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्टर रजत बंसल वं जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी रोहित व्यास की ओर से की गई। कलेक्टर बंसल ने जल संसाधन के कायर्पालन अभियंता और क्रेडा के अनुविभागीय अधिकारी को कार्यों में लेटलतीफी के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया। लोक निर्माण विभाग क्रमांक-दो के कायर्पालन अभियंता को भी कार्य में कसावट लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं पर त्वरित अमले पर विशेष जोर दिया।
बैठक में सीईओ व्यास ने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के साथ ही कार्य की गुणवत्ता के लिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल संसाधन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, क्रेडा विभाग, गृह निर्माण मंडल, सेतु निर्माण तथा अन्य समस्त अभियांत्रिकी विभाग के जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।