क्या है पानी की गुणवत्ता यह परीक्षण में जानीं छात्राएं

Posted On:- 2022-06-23



  जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जल दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक माह की 22 तारीख को जल जीवन मिशन के तहत जल सभा का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 22 जून 2022 को दोपहर 1 बजे से जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयभांठा में एक जल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उदयभांठा की सरपंच संतोषी देवी मुख्य अतिथि रहीं। ग्राम पंचायत के पंच रामविलास, हाई स्कूल के शिक्षक संतन दास व कमल कुमार तथा पंचायत सचिव अर्जुन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट कोआडिर्नेटर शिव नारायण त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए जल संरक्षण व संवर्धन के बारे में समझाईश दी। जल जीवन मिशन की प्रोजेक्ट कोआडिर्नेटर कु सोनम साहू ने एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण करते हुए पानी की गुणवत्ता के बारे में बताया। लोगों को जागरूक करने जल जीवन मिशन के बारे में तथा विभिन्न गतिविधियों से संबंधित बैनर लगाया गया व पम्पलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट को आडिर्नेटर मथुरा प्रसाद यादव, ग्राम जल व स्वच्छता समिति की सदस्य शांति, हेमलता, अमरीकाबाई, रामायण बाई, शिवकुमारी, बृहस्पति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मिणी, रश्मि व कलादेवी, आंगनबाड़ी सहायिका लता देवी, हाई स्कूल की छात्राएं कु दिव्या साहू, कु ज्योति साहू, कु लक्ष्मिन मैना, कु पूनम बघेल, कु चांदनी मैना, कु कोमल महंत, कु निशा यादव, कु लक्ष्मिन मांझी, कु प्रतिमा केवट, कु रीना यादव, कु अनिता केवट, कु सीता विश्वकर्मा, छात्र युवराज के अलावा सहोरिक साहू, किवर्शन साहू, फूलबाई, जानकी बाई, अर्जुन केवट, बेदीलाल रात्रे, नेत्रराम रात्रे, महेश्वरी रात्रे, सहोदर मैना, लक्ष्मिन यादव, सावित्री यादव, कोटवार तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।