मुख्यमंत्री ने रेल अधिकारी योगेंद्र सिंह भाटी के निधन पर जताया शोक

Posted On:- 2022-06-24



रायपुर (वीएनएस)। बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर अनूपपुर-शहडोल के बीच चल रहे नान इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन में बैकुंठपुर में पदस्थ क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सिंह भाटी के ट्रेन की चपेट में आने से आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 बैच के भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी भाटी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।