जैविक राज्य के सपने को साकार करने गौठान पहला कदम : डॉ. पटेल

Posted On:- 2022-06-24



दिया गया विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण

खरसिया (वीएनएस)। गौठानों में जन भागीदारी एवं गौठान प्रबंधन तथा संचालन विषय को लेकर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड के द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के गौठान नोडल अधिकारी एवं मदर एनजीओ के रिसोर्स पर्सन तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशिक्षक डॉ. दिनेश पटेल पशु पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नरवा गरवा घुरवा बारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के जैविक राज्य छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने हेतु गौठानों को पहला कदम बताते हुए गौठानों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निष्ठा पूर्वक कार्य करने की अपील की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नृपराज डनसेना, विकासखंड प्रशिक्षक जन्मेजय पटेल एवं विकासखण्ड रिसोर्स रामकुमार पटेल के द्वारा भी योजना संबंधित जानकारी दी गई।

आगामी 4 जुलाई को विकासखंड के गौठानों में सीधे कार्य करने वाले महिला स्वसहायता समूह, समिति, सरपंच एवं सचिवों का कलस्टर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जोकि विकासखंड के जोबी, नंदगांव, लोढ़ाझर, नवागांव, भैनापारा, बड़ेदेवगांव, बरगढ़, गुरदा, चपले एवं परसापाली में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।