कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आज कोरोना टीकाकरण शिविर

Posted On:- 2022-06-24



रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में 24 जून को सवेरे 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक कोविड टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त कलेक्टर एन आर साहू ने बताया कि जिन व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है, उन सभी लोग शिविर में आकर टीकाकरण करवा सकते हैं। कोविड टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन ऑनस्पॉट पर ही किया जाएगा।