संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया शरद पवार को धमकी देने का आरोप...

Posted On:- 2022-06-24



मुंबई (वीएनएस)। सियासी संकट के बीच संजय राउत बार-बार मीडिया में आकर भारतीय जनता पार्टी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। इस बार राउत ने केंद्रीय मंत्री पर शरद पवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को धमकी दी है कि अगर महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने के प्रयास किया गया तो उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा। महाविकास अघाड़ी सरकार रहे या न रहे लेकिन शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है। राउत ने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी आप के मंत्री पवार साहब को धमकी दे रहे हैं। क्या ऐसी धमकियों को आपका समर्थन है?

संख्या बल कागज पर ज्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी होगी शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि संख्या बल कागज में ज्यादा हो सकती है लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी लड़ाई होगी। हमारे जिन 12 लोगों ने बगावत शुरू की है उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है जिसके लिए हमारे लोगों ने सभापति से मुलाकात की है।

सीएम उद्धव की अध्यक्षता में बैठक महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने आज दोपहर 12 बजे शिवसेना भवन, मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है।

जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतरेंगे: राउत राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट जो हमें चुनौती दे रहा है, उसे यह महसूस करना चाहिए कि शिवसेना के कार्यकर्ता अभी सड़कों पर नहीं उतरे हैं। इस तरह की लड़ाई या तो कानून के जरिए लड़ी जाती है या सड़कों पर। जरूरत पड़ी तो हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।