
नगरी/धमतरी (वीएनएस)। आदिवासी विकासखंड नगरी शिक्षा विभाग के शिक्षक जयचंद साहू, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ीडीह, विकासखंड नगरी का 21 जून को निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय जयचंद साहू की पत्नी को उनके परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए एवं दिवंगत शिक्षक के निधन पर संवेदना व्यक्त किये। बीईओ नगरी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर 22 जून को एबीईओ महेश्वरी ध्रुव, कार्यालयीन कर्मचारी व्हीके मरकाम , प्रवीण कौशिल, मनीषा ठाकुर,संकुल समन्वयक मोहित साहू एवं शिक्षक तोपेन्द्र साहू ने स्वर्गीय शिक्षक जयचंद साहू की पत्नी कचरी बाई साहू को गृह ग्राम सांकरा जाकर परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये।