भाजपा नगरी मंडल ने मनाया पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस

Posted On:- 2022-06-24



नगरी (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल द्वारा आयोजित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 नगरी में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस दौरान सिहावा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा नागेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव,मंडल के महामंत्री रामगोपाल साहू, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम,महिला मोर्चा के जिला महामंत्री हेमलता यादव,चेलेश्वरी साहू, कुलेश्वरी ध्रुव, पूर्व पार्षद एवं युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,मंडल के मंत्री विनोद गिरी,संत कोठारी,पार्षद अश्वनी निषाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नाग,युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री यशवंत साहू,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाब भारती,भोला शर्मा,गोकुल निर्मलकर,युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य संजय शांडिल्य,देवेंद्र प्रजापति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।