मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण

Posted On:- 2022-06-24



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर के सेक्टर 26 में 5 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 मंजिला भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में ट्रांजिट हॉस्टल और कम्युनिटी हॉल भी बनाया गया है।