साइबर, सूचना और अंतरिक्ष युद्ध के नए क्षेत्र बन रहे : विवेक राम चौधरी

Posted On:- 2022-06-24



नई दिल्ली (वीएनएस)। एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा है कि तेजी से बदल रहे विश्‍व परिवेश की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय वायुसेना की सामरिक प्राथमिकताओं में भी बदलाव लाना होगा। आज नई दिल्‍ली में युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति के पहले कार्यक्रम पर आयोजित कैपस्‍टोन संगोष्‍ठी में मुख्‍य भाषण देते हुए उन्‍होंने कहा कि युद्ध को टालने के लिए कूटनीति और सूचना तंत्र निवारक की भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय वायुसेना ने अपने अधिकारियों की सामरिक दृष्टिकोण बढाने के उद्देश्‍य से आयोजित तीन महीने तक चली कैपस्‍टोन संगोष्‍ठी आज समाप्‍त हो गई।