धमतरी(वीएनएस)। मगरलोड तहसील के ग्राम बेन्द्राचुवा की कुमारी निर्मला ध्रुव की सांप कांटने की वजह से 7 मई 2021 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा द्वारा उनके पिता अगतराम ध्रुव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।