डॉ. किरणमयी नायक ने किया संभागीय कार्यालय का उद्घाटन

Posted On:- 2022-06-24



अम्बिकापुर (वीएनएस)। छग राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने शुक्रवार को अम्बिकापुर में आयोग के संभागीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। संभागीय कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर स्थित महिला सशक्तिकरण सेल व बाल सदन में संचालित होगा। आयोग की सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने संभागीय कार्यालय प्रमुख का दायित्व संभाली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, जिला महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संभागीय कार्यालय खुलने से सरगुज़ा संभाग की महिलाओं को सुविधा होगा। अब आयोग से संबंधित आवेदन सीधे संभागीय कार्यालय में दे सकते है। जिन आवेदनों का निराकरण संभाग स्तर से हो सकता है उनका निराकरण भी यही से हो सकेगा।