बीजापु(वीेएनएस)।र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बीजापुर द्वारा अंत्योदय स्वरोजगार योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों तथा आदिवासी स्वरोजगार योजनान्तर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों से स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत उक्त वर्ग के बीपीएल परिवारों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों सहित पुरूष एवं महिला आवेदकों को लाभान्वित किया जायेगा। वर्ष 2022-23 के तहत अंत्योदय स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 31 इकाई तथा आदिवासी स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 52 इकाई निर्धारित है।