कलेक्टर एवं एसपी ने लिया विकास कार्यों जायजा

Posted On:- 2022-06-24



  बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं एसपी आंजनेय वाष्णैय ने भोपालपटनम एवं उसूर ब्लाक में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों की आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, कलेक्टर श्री कटारा ने भोपालपटनम ब्लाक में हैलीपेड निर्माण हेतु भूमि का अवलोकन किया एवं उसूर ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र चिन्नागेल्लूर में सड़क निर्माण का जायजा लिया।