निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क अवधि घोषित

Posted On:- 2022-06-24



कोरिया (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुलदीप शर्मा ने जिले मे त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022 को सम्पन्न कराने हेतु जिले में अवस्थित विदेशी मदिरा दुकान केल्हारी को बंद रखने के लिए मतदान तिथि 28 जून के 2 दिवस पूर्व अर्थात 26 जून से मतदा समाप्ति एवं मतगणना तिथि 28 जून तक कुल 3 दिवस शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण सव्यवहार प्रतिबंधित रहेेगा।