ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में धरमपुर टीम ने जमाया कब्जा

Posted On:- 2022-06-24



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। भैयाथान विकासखंड अंतर्गत धरमपुर में भाजयुमो नेता श्रवण मानिकपुरी के द्वारा ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसका फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। फाइनल मैच धरमपुर व बुंदिया के बीच खेला गया। बुंदिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए धरमपुर की टीम ने 12 ओवरों में 108 रन बना सकी और 109 रनों का लक्ष्य दिया। बुंदिया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते 10 ओवर 3 बॉल में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और धरमपुर ने 38 रनों से मैच जीता लिया और इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। जिसका प्रथम पुरस्कार 15,500 एवं कप अपने नाम कर लिया। और द्वितीय पुरस्कार 7,500 रू एवं कप टीम बुंदिया टीम के नाम रहे। इस आयोजन का मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष भैयाथान सुलोचनी पैकरा, सरपंच दसरत राम पैकरा, भाजयुमो नेता श्रवण मानिकपुरी, उपसरपंच लखन मानिकपुरी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि सुलोचनी पैकरा ने कहा कि खेल मनुष्य के सवार्गीण विकास के लिए आवश्यक है। वर्तमान दौर में क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। खेल मनुष्य में ऊर्जा जागृत करने के साथ ही सकारात्मक भाव भी जागृत करता है। भाजयुमो नेता श्रवण मानिकपुरी कहा कि खेल को खेल भावना के साथ साथ अनुशासन के साथ खेला जाना चाहिए। बड़े गर्व की बात है कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष खेल प्रतियोगिता को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव बढ़ता है।

आयोजन को सफल बनाने में सुंदरलाल एवं अजय कुमार, दिल कुमार, उमेश, युगल, दिनेश, संतोष, नरेश, कलमसाय, सकल, कोमल, तुलेश्वर, धनीराम, देवकरन सक्रिय रहे।