जगदलपुर (वीएनएस)।बस्तर जिले के अन्तर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2022-23 में अध्यापन व्यवस्था हेतु कालखण्ड आधारित अतिथि शिक्षकों के चयन हेतु वाक इन इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों की विषयवार पदवार प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। सूची बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाईट www.bastar.gov.in पर एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जगदलपुर स्थित कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।