सफलता की कहानी : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से घर-घर तक पहुंच रही जांच

Posted On:- 2022-06-24



  दंतेवाड़ा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब जिलेवासियों को आराम मिल रहा है। लोगों को घर के समीप ही गुणवत्ता युक्त नि:शुल्क इलाज और उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सुविधा दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। अब उनके इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सक के सहित खड़ी हो रही है। स्वास्थ्य से संबंधित रोग व उसके रोकथाम की जानकारी दी जा रही जा रही है। गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिये आज हमारे पास बेहतर स्तर की सुविधाएं, संसाधन एवं तकनीक उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसे नए नए नीतियों के समावेशन से रोगों के रोकथाम में सहायता मिली है। शहरी स्लम मोबाइल मेडिकल यूनिट व निशुल्क जांच एवं उपचार मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना अंतर्गत जिले में कुल 05 नगरीय निकायों में 02 नग मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित है। जिसमें नगरवासी मौसमी बुखार,मलेरिया, एनीमिया, टीबी, सर्दी, खांसी, शुगर, बीपी,के साथ गंभीर बीमारियों का इलाज कराने प्रतिदिन पहुंचते हैं। जहां एक ओर सामान्य बीमारी के लिए जिला अस्पताल जाकर इलाज करवाने में काफी समय लगता था, परंतु अब उचित इलाज के साथ समय की भी बचत हो रही है। साथ ही सही समय पर रोगों की पहचान कर तुरंत उपचार किया जा रहा है। इस योजना के तहत 136 कैंप का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अब तक 5 हजार 59 लोग मोबाईल मेडिकल यूनिट से लाभ ले चुके हैं साथ ही 1125 लैब टेस्ट व 4618 मरीजों को दवाई वितरण किया गया है। इस योजना के तहत 41 प्रकार के टेस्ट व 251 प्रकार जेनेरिक दवाइयां निशुल्क प्रदान किया जाता है।