सफलता की कहानी : अपनी आर्थिक विकास में गति देती स्व सहायता समूह की महिलाएं

Posted On:- 2022-06-24



 

गोधन न्याय योजना से लाखों रुपए कमाने में सक्षम हुई दीदियां

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। गोधन न्याय योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना का क्रियान्वयन नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा क्षेत्र में भी किया जा रहा है। जिससे स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से पशुपालकों से गोबर खरीदी कर वर्मी कंपोस्ट, सुपर कम्पोस्ट निर्मित करने के साथ ही अन्य गतिविधियां दीया, गो काष्ट जैसे अन्य उत्पादों का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। जिससे उनको नियमित आमदनी हो रही है। इससे महिलाओं की आर्थिक सुदृण होने के साथ आत्मनिर्भर हो रही हैं वे अग्रसर होने का प्रयास कर रही हैं। योजना प्रारंभ होने से पहले इन महिलाओं के लिए नियमित आमदनी का कोई साधन नहीं था, जिसके कारण अपने जीवन यापन के लिए बर्तन सफाई, झाड़ू-पोछा, मजदूरी आदि कार्य करने पर मजबूर थे। लेकिन इस योजना के लागू होने से दीदी महिलाओं को आय प्राप्त करने का नया जरिया मिला है। अच्छी आमदनी प्राप्त कर वे अपने जीवन में बदलाव ला रही है। गोधन न्याय योजना के शुरू होने से अब तक स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से अब तक 8.29 लाख का गोबर क्रय किया गया है व वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट, दीया, गो काष्ट और अन्य उत्पादों को विक्रय करने पर 9.11 लाख का लाभ प्राप्त कर चुके है। जिससे स्व सहायता समूह के 32 महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।