आसुलखार में लगा दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाने व पेंशन निवारण शिविर

Posted On:- 2022-06-24



  कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने व पेंशन निवारण के लिए भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आसुलखार में शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 40 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 20 अस्थि बाधित, 06 दृष्टि बाधित, 02 श्रवण बाधित, 02 मानसिक तथा 10 नवीनीकरण व पेंशन के आवेदन प्राप्त हुए। दिव्यांगजनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। उक्त शिविर में जनपद सीईओ भानुप्रतापपुर कावेरी मरकाम, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम व विभागीय अधिकारी-कमर्चारी उपस्थित थे।