बालोद (वीएनएस)। बालोद जिला के ग्राम भेड़िया नवागांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग के तहत 89.82 लाख की स्वीकृति हुई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कायर्पालन अभियंता आर.के. धनंजय ने बताया कि भेड़िया नवागांव में उक्त योजना अंतर्गत 40 किलोलीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य 4890 मीटर डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन विस्तार कार्य व 407 नग घरेलू नल जल कनेक्शन का कार्य स्वीकृत है। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत भेड़िया नवागांव के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत पंप आॅपरेटर, प्लंबर हेल्पर ट्रेड का प्रशिक्षण योजन के संचालन संधारण दिया जा चुका है, बहुत जल्द ही ग्रामीणों को पानी के समस्या से निजात मिलेगा।