रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.07 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 7 हजार 654 सैंपलों की जांच में 82 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में अब कुल 643 मामले सक्रिय हैं। वहीं आज 71 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, मुंगेली एवं राजनांदगांव से 01-01, बालोद एवं रायगढ़ से 02-02, बेमेतरा एवं सूरजपुर से 03-03, धमतरी एवं दुर्ग से 04-04, बिलासपुर से 08, कांकेर से 09, सरगुजा से 10, रायपुर से 32 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 08 जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोंडागांव में 01-01, बीजापुर में 02, दंतेवाड़ा में 05, बस्तर एवं महासमुंद में 06-06, बलरामपुर एवं धमतरी में 09-09 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।