अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर झा ने जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों के मोबाइल आॅपरेटरों को मोबाइल टॉवर में लगे तड़ित चालक के सही स्थिति में होने का भौतिक सत्यापन कर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आॅपरेटरों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया है कि आगामी सोमवार तक तड़ित चालक का सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने शुक्रवार को मोबाइल आॅपरेटर कंपनियों के प्रतिनिधियों को समक्ष बुलाकर टावरों में लगे ताडित चालकों को सक्रीय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आॅपरेटरों को दो टूक शब्दों में कहा है कि सभी टावरों में निर्धारित क्षमता के तड़ित चालक सक्रिय स्थित में होनी चाहिए। कलेक्टर ने आगामी सोमवार तक सभी मोबाइल टॉवरों में तड़ित चालक सक्रिय स्थिति होने संबंधी सत्यापन प्रमापत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म ऋतु व मॉनसून के समय जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना बढ़ जाती है। आकाशीय बिजली से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी मोबाइल टॉवरों में तड़ित चालक स्थपित करना अनिवार्य है।