शांति व्यवस्था बनाए रखने लगाई गई मजिस्ट्रीयल ड्यूटी

Posted On:- 2022-06-24



अम्बिकापुर (वीएनएस)। अपर कलेक्टर एएल धु्रव ने बताया है कि भारत मुक्ति मोर्चा व बहुजन क्रांति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 25 जून 2022 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कायर्पालिक दंडाधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी अम्बिकापुर प्रदीप साहू को सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर का सामान्य प्रभार, अनुविभागीय दंडाधिकारी उदयपुर अनिकेत साहू को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र उदयपुर का सामान्य प्रभार, अनुविभागीय दंडाधिकारी सीतापुर के अनमोल विवेक टोप्पो को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र सीतापुर का सामान्य प्रभार, तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी को थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को गांधीनगर थाना क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू को मणिपुर चौकी क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। प्रभार, अनुविभागीय दंडाधिकारी सीतापुर के अनमोल विवेक टोप्पो को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र सीतापुर का सामान्य प्रभार, तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी को थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को गांधीनगर थाना क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू को मणिपुर चौकी क्षेत्र का दायित्व दिया गया है।