खाद की कमी दूर करने मंत्री भगत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

Posted On:- 2022-06-24



  अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर सहित अंबिकापुर क्षेत्र में खाद की कमी को पूरा करने के लिए निरंतर अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सरगुजा जिला कलेक्टर सहित कृषि विभाग के अधिकारियों को फोन पर बात की और खाद की कमी को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया। सीतापुर और अंबिकापुर के किसानों से बात करने के बाद उनकी समस्या को तुरंत संज्ञान लेते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें किसानों की समस्या से अवगत कराया साथ ही खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। किसानों की समस्या और जरूरत को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। मंत्री भगत ने कहा, ह्लछत्तीसगढ़ सरकार किसानों कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। निरंतर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने किसानों के मुद्दों पर नजर रखा हुआ है, खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।