स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ उठाकर स्वस्थ हुई रेवती बघेल, दिया शासन का धन्यवाद

Posted On:- 2022-06-24



  कांकेर (वीएनएस)। विकासखंड चारामा के ग्रामहाराडुला की रहने वाली रेवती बघेल पति प्रदुमन बघेल अब बिल्कुल स्वस्थ है। पहले वह स्तन कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी। उनका ईलाज बाल्कों मेडिकल सेंटररायपुर में किया जा रहा था, ईलाज में खर्च ज्यादा होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया तथा मुख्यमंत्री विषेष स्वास्थ्य सहायतायोजना के तहत ईलाज के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से उनकेईलाज के लिए 03 लाख 24 हजार 400 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गयी, जिससे उनका उपचारकिया गया, वतर्मान में रेवती बघेल स्वस्थ है। अपने नि:शुल्क ईलाज होने परखुष होते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विषेषस्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत कांकेर जिले में 01 जनवरी 2020 से अब तक 14 हितग्राहियों का 31 लाख 87 हजार 339 रुपए स्वीकृत कर नि:शुल्क जांच तथा उपचार किया गया है। विकासखंड भानुप्रतापपुर में 04, चारामा में 02, कांकेर में 05 व नरहरपुर में 03 मरीजों का उपचार कर स्वास्थ्य लाभप्रदान किया गया।