बालोद (वीएनएस)। बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक-युवती अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सहित पुल से नीचे जा गिरे हादसे में युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 25 वर्षीय ज्ञानेश्वर सलाम अपने बड़े भाई की साली वंदना दुग्गा को छोड़ने महामाया जा रहा था। इसी दौरान कोटागांव में हॉस्पिटल मोड़ के पास मोटरसाइकिल पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही महामाया पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।