सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आरा के निर्देश पर जिला कार्यक्रम चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन मे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम स्तरीय महिला जागृती शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न सेंटरोें में किया जा रहा है। निर्देशानुसार ग्रामीण महिला, हितग्राहियों, किशोरी बालिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, मितानीनों, पंचो, सरपंचों की उपस्थित में शिविर हो रही है। शिविर में सखी वन स्टाप सेंटर में मिलने वाली सभी सुविधाओं, घरेलु हिंसा अधिनियम दहेज प्रताड़ना अधिनियम, मानव तस्करी इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
अभी तक भैयाथान विकासखंड के गोविन्दगढ़, सलका, प्रतापपुर विकास खण्ड के चन्दौरा, डांड़करवां, प्रेमनगर विकासखंड के नावापाराकला व कोतल विकासखंड सूरजपुर में जोबगा, नेवरा में कार्यक्रम किया गया है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं लाभ ली है। भविष्य में विकासखंड सूरजपुर, प्रतापपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, ओड़गी के चयनित सेक्टरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल महिला संरक्षण अधिकारी इन्द्रा चौबे, यूनिसेफ से जे.पी. वर्मा, पैरालिगल, वालेंटियर सत्यनारायण व विकास प्रजापति सखी वन स्टाप सेंटर से तुलसी झा, साबरीन फातिमा, जिला बाल संरक्षण इकाई के अमित कुमार भारिया, अंजनी साहू, पवन धीवर, हर गोविन्द चक्रधारी, महिला बाल विकास विभाग से सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे।