मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जाएगी
सूरजपुर (वीएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 28 जून 2022 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होना है तथा मतदान समाप्ति के बाद मतगणना की जायेगी। जिले में सरपंच के 3 पद क्रमश: ग्राम पंचायत खैरा, विकासखंड ओड़गी ग्राम पंचायत परसापारा व ग्राम पंचायत सुमेरपुर, विकासखंड रामानुजनगर में तथा पंच के 3 पद क्रमश: ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्ड क्रमांक 1, 5 व 9 में निर्वाचन होना है।
ग्राम पंचायत खैरा के 1 सरपंच पद केलिए 4 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है, जिसके लिए 2 मतदान केन्द्र क्रमश: प्रा.शा. भवन मोखापारा, खैरा एवं प्रा.शा. भवन रेड़ियापारा, खैरा है। ग्राम पंचायत परसापारा के 1 सरपंच पद केलिए 4 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है, जिसके लिए 01 मतदान केन्द्र प्रा.शा. भवन परसापारा है।
-ग्राम पंचायत सुमेरपुर के 1 सरपंच पद के लिए 5 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है तथा सुमेरपुर के पंच वार्ड क्रमांक 1, 5 व 9 केलिए 2-2 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है, जिसके लिए 02 मतदान केन्द्र क्रमशरू प्रा.शा. गुरहीपारा, सुमेरपुर व प्रा.शा. अतिरिक्त कमरा, सुमेरपुर है। निर्वाचन समाप्ति के 02 दिवस पूर्व अर्थात 26 जून 2022 की रात से सभा, भाषण बंद हो जाएगी तथा मतदान समाप्ति के 2 दिन पूर्व से लेकर मतदान व मतगणना तिथि तक अर्थात कुल 3 दिन शराब की बिक्री बंद रहेगी।